{"_id":"6125480e8ebc3e79cb724bc6","slug":"crime-chori-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6480312117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चोर ले गया 24 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चोर ले गया 24 लाख का माल
विज्ञापन
धाता। कस्बे के रहने वाले राइस मिल मालिक व शराब कारोबारी गुलजार सिंह के घर में 24 लाख की चोरी सिर्फ एक युवक ने की थी। पुलिस के हाथ मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी है। इसमें एक युवक पिट्ठू बैग ले जाता दिख रहा है। उसके चेहरे पर कपड़ा बंधा है। घटना रविवार करीब ढाई बजे की बताई गई है। एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। दो टीमें कौशांबी में चोर की तलाश कर रही हैं।
रविवार की सुबह राइस मिल मालिक गुलजार सिंह पत्नी के साथ नरसिंहपुर कबरहा स्थित ससुराल गए थे। उनका बेटा विनय भी पत्नी के साथ ससुराल गया था। घर में ताला बंद था। शाम करीब छह बजे जब गुलजार सिंह घर पहुंचे, तो गेट पर लगा ताला टूटा मिला। वह अंदर गए तो पता चला कि अलमारी का ताला टूटा है और घर में चोरी हुई है। रातभर जांच के बाद सोमवार सुबह गुलजार सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि चोर करीब 12 लाख रुपये नगद व इतनी ही कीमत के जेवर ले गए हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने गुलजार सिंह के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक मुंह बांधकर घर में आते-जाते देखा गया।
विज्ञापन
उसकी पीठ पर पिट्ठू बैग लटका हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। दो टीमें मंगलवार को कौशांबी गईं तो दो टीमें स्थानीय स्तर पर जांच में लगी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि वह खुलासे के करीब हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।