{"_id":"60e5f7158ebc3ec208284eb3","slug":"crime-chori-fatehpur-news-fatehpur-news-knp638887887","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा मोबाइल सेंटर का 17 दिन बाद नहीं खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा मोबाइल सेंटर का 17 दिन बाद नहीं खुलासा
विज्ञापन
फतेहपुर। खालसा मोबाइल सेंटर में 26 लाख की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस टीमें गैरजनपद रवाना हुई है। दूसरे जिलों की जेल में बंद शातिरों से संपर्क करने में जुटी है।
रेलबाजार निवासी सरदार गोविंद सिंह की कलक्टरगंज साईं मंदिर के बगल में खालसा मोबाइल सेंटर है। 19 जून की रात दुकान के रोशनदान से घुसकर एक चोर 14 लाख 60 हजार रुपये नगद और 90 मोबाइल फोन चोरी कर भाग निकला था। मामले की जांच में कोतवाली पुलिस के साथ स्वॉट और सर्विलांस टीम लगी हैं। पुलिस कई शातिरों से पूछताछ कर चुकी है। चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने वाला एक चोर कैद हुआ था।
वह दाढ़ी रखे हुए था। उसकी तलाश में पुलिस शहर के करीब 50 से अधिक दाढ़ी रख कर घूमने वाले लड़कों से पूछताछ कर चुकी है। वाहन चेकिंग के दौरान भी पुलिस दाढ़ी वालों पर खास निगाह बनाए है। वहीं पुलिस टीम बांदा, कानपुर, कौशांबी के लिए रवाना हुई है। यहां की जेलों में बंद शातिरों से फोटो दिखाकर पुलिस चोर की तस्दीक करेगी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।