फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,chori,fatehpur news

दिनदहाड़े चोरियों से दहशत में नगरवासी, पुलिस हुई खामोश

Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime,chori,fatehpur news
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में बीते 13 दिनों में तीन चोरी की घटनाएं हुईं। तीनों घटनाएं दिन में हुईं और एक घटना में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। लेकिन इन सबके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। दिनदहाड़े चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण लोगों में दहशत भी है।
विज्ञापन

26 मई को कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुर गांव निवासी सूरज पासवान बिंदकी नगर के आंबेडकर चौराहे पर लोगों से फल की दुकान पूछ रहे थे। तभी वहां दो युवक पहुंचे और उसे बाइक पर बैठाकर फल दिलाने की बात कहकर ले गए। खजुहा चौराहे के पास उन्होंने युवक को उतारा और चले गए। सूरज ने जब अपनी जेब देखी तो 29 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

इसी तरह दो जून की दोपहर कल्यानपुर क्षेत्र के हबीबपुर गांव की रहने वाली किसमतुननिशा ने घर निर्माण के लिए एक लाख रुपये बैंक से निकाले। 50 हजार रुपये उसके पास पहले से थे। कुल डेढ़ लाख रुपये वह झोले में रखर घर जाने लगी। रास्ते में आंबेडकर चौराहे पर वह आम खरीदने लगी। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और एक युवक ने झोले से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में चोरी की यह वारदात रिकार्ड हुई लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जून को बिंदकी कोतवाली के लाला का पुरवा निवासी तहसील अधिवक्ता कैलाश चंद्र ने सोमवार को अपने बड़े भाई गंगा प्रसाद के साथ ग्रामीण बैंक पहुंचे और दोनों ने अपने-अपने खाते से 50-50 हजार रुपये निकाले। इन रुपयों को एक झोले में रख लिया।

इसके बाद दोनों शाम करीब चार बजे वह तहसील आ गए। इसी दौरान गंगा प्रसाद की शर्ट पर गंदगी लगी मिली। गंगा प्रसाद ने रुपयों से भरा झोला तख्त पर रखा और गंदगी साफ करने लगे। इस दौरान किसी ने एक लाख रुपये से भरा झोला चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक ने बताया कि चोरी की घटनाओं के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed