{"_id":"613ba84b8ebc3e83b437ca43","slug":"crime-action-fatehpur-news-fatehpur-news-knp651430033","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौली गांव में गोकशी के आरोपियों को बचाने में चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौली गांव में गोकशी के आरोपियों को बचाने में चार पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में गोकशी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बचाने की कोशिश की। मामला सामने आने पर एसपी ने दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबन कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
पौली गांव में गुरुवार रात एक इमारत में गोकशी की घटना हुई थी। सूचना के बाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पौली गांव के हैदर को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी हैदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसपी से की थी। एसपी ने सीओ सिटी संजय सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को बचाने के आरोप में उपनिरीक्षक समी अशरफ शेख, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल राजीव तिवारी को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
खखरेरू थाना प्रभारी दीपनारायण सरोज के खिलाफ जांच बैठाई गई है। एसपी ने थाना प्रभारी को फरार आरोपियों को पकड़कर गोकशी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रकरण में एक दलाल के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गोमांस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।