फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,accident,fatehpur news,fatehpur

ईंट लादकर आ रहा टैऊक्टर पलटा, युवक की मौत

Thu, 03 Nov 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,fatehpur news,fatehpur
किशनपुर। वार्ड नंबर दो पूर्वी खटिकाना में निर्माण के लिए ईंट लेकर आ रहा ट्रैक्टर ढलान पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की दबने से मौत हो गई। परिजनों को खबर लगी तो वे बिलखते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशनपुर वार्ड नंबर दो निवासी विनोद सोनकर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इस समय वह निर्माण कार्य करा रहा है। विनोद ने इसके लिए नजदीक के एक भट्ठे से ईंटें मंगाई थीं। बुधवार की शाम भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर आ रहा था। टैऊक्टर चालक के बगल वाली सीट पर विनोद के चाचा का पुत्र शिवम सोनकर (18) जो भट्ठे पर ही मजदूरी करता था, बैठकर किशनपुर आ रहा था।
विज्ञापन

कस्बे के अंदर ढाल पर ट्रैक्टर बैक करते समय अचानक पलट गया। ऐसे में शिवम इंजन के नीचे ही दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोहराम मचा तो पुलिस वहां आ गई और जेसीबी बुलाकर तुरंत ट्रैक्टर को सीधा कराकर शव को बाहर निकाला। शिवम चार भाई और तीन बहन हैं। शिवम सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed