{"_id":"5877c8554f1c1bab78ba96ed","slug":"created-by-a-43-member-executive-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जिलाध्यक्ष ने बनाई 43 सदस्यीय कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जिलाध्यक्ष ने बनाई 43 सदस्यीय कार्यकारिणी
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सपा में भी ‘दंगल’ की स्थिति है। गुरुवार को दोनों जिलाध्यक्ष सपा के जिला पार्टी कार्यालय में पहुंचे। अलग-अलग समय दोनों जिलाध्यक्षोें ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। शाम को मीडिया दफ्तरों में विज्ञप्ति भेजकर मुलायम गुट के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने 43 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। दूसरी ओर अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उन्हें कार्यकारिणी घोषित होने की कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि मुलायम गुट के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने गुरुवार को 43 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें छह उपाध्यक्ष व दस सचिव भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में पुरानी कमेटी के अमरदीप सिंह पप्पू को फिर से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में परवेज आलम, संजय सचान, रामबाबू निषाद, कोटेश्वर शुक्ला, वशीर अहमद समेत छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। शकील गोल्डी महासचिव व कल्लू गिहार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रामकिशोर प्रजापति, मो. अकरम गुड्डू, देवी गुलाम कुशवाहा, बच्चू सिंह पाल, कंधई लाल साहू, बाबू सिंह यादव, फकरुद्दीन अली, सतीश राज सिंह, प्रकाश गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अलावा गोरेलाल पटेल, अरुणेश पांडेय, विजयपाल यादव, अनवर यादव, डॉ. बुधराज यादव, देवेंद्र यादव बड़कू, गार्गीदीन बाजपेयी, कल्लू सिंह चौहान, रमेश लोधी, संतोष यादव, मो. शहजादे, सफीक उद्दीन, विजय पासी, सदाशिव यादव, डॉ. हरनाम सिंह यादव, शिवशरण प्रजापति, अनिल पटेल, फूलसिंह मौर्य, मन्नीलाल पाल, उमाशंकर पाल, राजेंद्र सिंह यादव, चंद्रशेखर सविता, केतकी सिंह यादव, आमना बेगम, छेदीलाल प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले से सीनियर सपाई अखिलेश की बजाय मुलायम सिंह यादव को नेता मानते हैं। युवा सपाई मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की अगुवाई में काम करने में मंशा रखते हैं। हालांकि उनकी भी निष्ठा नेताजी में उतनी ही है, शिवपाल व अमर में नहीं। गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामशरण यादव की ओर से जारी जिला कार्यकारिणी में मनोनीत लोगों से फोन पर संपर्क कर उनकी राय लेने की कोशिश की गई, पेश है उनका जवाब:
-सदस्य बने अरुणेश पांडेय से जब फोन पर पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें कार्यकारिणी में शामिल होने की जानकारी नहीं है। वह सीएम अखिलेश को अपना नेता मानते हैं, हालांकि नेताजी तो पूज्य हैं ही।
-अमरदीप सिंह पप्पू दोनों कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं। मोबाइल पर उन्होंने बताया कि उन्हें पद मिलने की जानकारी नहीं है, लेकिन वह नेताजी मुलायम सिंह यादव के समर्थक हैं। उन्हीं को नेता मानते हैं। रामशरण जी ने बनाया है तो कोई ऐतराज भी नहीं है।
- दूसरे उपाध्यक्ष कोटेश्वर शुक्ला का कहना है कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए थे। वह अभी भी उन्हीं के समर्थक हैं। हालांकि उन्हें कार्यकारिणी में पद मिलने की जानकारी है।
- जिला सचिव प्रकाश गुप्ता का कहना है कि उन्हें जिला सचिव बनाए जाने की जानकारी नहीं है। मुलायम सिंह यादव या अखिलेश समर्थक होने के सवाल पर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया।