{"_id":"60e9e48f8ebc3e06a72cab47","slug":"courses-of-basic-education-changed-fatehpur-news-knp639440450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा का अधिकांश पाठ्यक्रम बदला.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा का अधिकांश पाठ्यक्रम बदला.
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा ने पाठ्यक्रम बदल दिया है। कक्षा दो से लेकर आठ तक की अधिकांश पुस्तकों के नाम बदल गए हैं। पाठ्यक्रम में देश के इतिहास और महापुरुषों के विषय में बच्चों को पढ़ाने पर प्राथमिकता दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नई 30 किताबों की सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी तक नई किताबों की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
कक्षा दो से लेकर आठ तक सभी प्रमुख विषयों की किताबें बदल गई हैं। हिंदी में किसलम कक्षा दो, पंखुड़ी कक्षा तीन, फुलवारी कक्षा चार, वर्तिका कक्षा पांच, अक्षय कक्षा छह, दीक्षा कक्षा सात और कक्षा आठ में अब प्रज्ञा किताब पढ़ाई जाएगी। गणित में अंकों का जादू कक्षा तीन, अंक जगत कक्षा चार, गणित ज्ञान कक्षा पांच, सीखें गणित कक्षा छह, गणित प्रकाश कक्षा सात और गणित मंथन कक्षा आठ में पढ़ाई जाएगी। संस्कृत में संस्कृत सुधा कक्षा चार, संस्कृत सुबोध कक्षा पांच, संस्कृत निधि कक्षा छह, संस्कृत मंजूसा कक्षा सात और कक्षा आठ में संस्कृत भारती शामिल की गई है।
अंग्रेजी विषय में स्प्रिंग कक्षा चार, पटेल्स कक्षा पांच, इंगलिश रीडर कक्षा छह, सात आठ में पढ़ाई जाएगी। विज्ञान विषय की विज्ञान भारती नामक किताब कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ाई जाएगी। गृहविज्ञान में कक्षा सात में गृहकौशल और आठ में गृहदर्शिका शामिल की गई है। महान व्यक्तित्व में कक्षा सात में भारत की महान विभूतियां और आठ में हमारे आदर्श नामक पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल की गई है।
विज्ञापन
डीसी समेकित शिक्षा अखिलेश सिंह ने बताया कि कक्षा दो से लेकर आठ तक की कुल 30 किताबें बदल गई हैं। अभी तक बच्चे जो किताबें पढ़ते थे, अब उनके स्थान पर बच्चों को इस बार दूसरी किताबें दी जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने नई किताबों की सूची जारी कर दी है।