{"_id":"5fa1aa208ebc3e9b7a5c00b7","slug":"corona-samples-taken-in-malls-and-shopping-complexes-fatehpur-news-knp5922944147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिए गए कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिए गए कोरोना सैंपल
विज्ञापन
फतेहपुर में कोरोना की मौजूदा स्थित जानने को फोकस सैंपलिंग शुरू हुई है। मंगलवार को शापिंग मॉल्स में स्वास्थ्य विभाग का सचल दल पहुंचा।
सचल दल ने आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की। 29 अक्तूबर से प्रदेश भर में फोकस सैंपलिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिले में अभी तक इस अभियान के तहत टेपो, थ्री व्हीलर, रिक्शा, मेंहदी आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर, स्वीट्स शॉप, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल के धर्म गुरुओं की कोरोना जांच की जा चुकी है।
मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने शहर से लेकर बिंदकी व खागा के शापिंग मॉल्स में समय दिया। शहर के कलक्टरगंज स्थित एक शॉपिंग मॉल में 40 कर्मियों की कोविड-19 जांच की गई। कोरोना सेल के नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि बुुुधवार को इलेक्ट्रानिक्स शॉप और व्हीकल शो रूम में कोविड-19 की जांच की जाएगी।