{"_id":"606a0dbf8ebc3e8cd11feb8e","slug":"corona-fatehpur-news-knp621582752","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमित फिर से बढ़ने लगे हैं। रविवार को एक साथ 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। इसी के साथ जिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 596 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 11 संक्रमित मिले। इनमें ऐराया ब्लाक के मोहम्मदपुर गौंती गांव का एक व्यक्ति, असोथर ब्लाक के सरवल गांव का एक व्यक्ति, भिटौरा ब्लाक के हसऊपुर गांव का एक व्यक्ति, इसी ब्लाक से हुसैनगंज के दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इनके अलावा धाता ब्लाक से कोट गांव का एक व्यक्ति, हसवा ब्लाक के गेंडुरी गांव का एक व्यक्ति, बिंदकी नगर के मुगल रोड निवासी दो व्यक्ति, तेलियानी ब्लाक के सनगांव की एक महिला, शहर के जयरामनगर के 50 नंबर गेट निवासी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में कोरोना क्रियाशील रोगियों की संख्या 41 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का सभी लोग कड़ाई के साथ पालन करें। बताया कि जिन संक्रमितों के पास घर में एकांत में रहने की व्यवस्था नहीं है, उन्हें एल वन थरियांव भेजा जा रहा है। अब तक एलवन में आठ रोगी भर्ती हो चुके हैं।