{"_id":"5feccb528ebc3e3d38108027","slug":"corona-fatehpur-news-knp603095356","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस गाइड लाइन का इंतजार, अपलोड हो गए नौ हजार नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस गाइड लाइन का इंतजार, अपलोड हो गए नौ हजार नाम
विज्ञापन
फतेहपुर। कोविड वैक्सीन के पहले चरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। पहले चरण में सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है। लगभग तैयारियां पूरी होने को हैं। विभाग ने कोविड पोर्टल पर अब तक नौ हजार नाम अपलोड किए हैं। बस गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही यह जारी होती है, विभागीय स्तर पर लाभार्थियों को सूचना देने का काम शुरू हो जाएगा।
जिले की 29 लाख की आबादी के बीच स्वास्थ्य महकमा पांच लाख टीका लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। पहले चरण के लिए अब तक नौ हजार नाम कोविड के पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। सीएमओ दफ्तर में यह काम हारुन हमीद देख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को दो आइस लाइनिंग फ्रीजर की व्यवस्था की जा चुकी है। सीरेंज की एक खेप आ चुकी है।
इसकी भी दूसरी खेप का इंतजार हो रहा है। चूंकि एक फ्रीजर में 17 हजार वैक्सीन डोज रखने की सुविधा है। इस लिहाज से पहले चरण में भंडारण को लेकर कोई दिक्कत नहीं आनी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद का कहना है कि नोडल अफसर ने दो दिन पहले दौरा करके वैक्सीनेशन सिस्टम का जायजा लिया है। आठ आइस लाइनिंग फ्रीजर और आने बाकी हैं। शासन से गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। नाम अपलोड की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। जैसे ही गाइड लाइन मिलती है। लाभार्थियों को व्हाट्सअप पर लिंक भेज दी जाएगी।