फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona,fatehpur news

हरदो से पीपीसी आई कोरोना वैक्सीन की डेढ़ सौ डोज

Fri, 02 Apr 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona,fatehpur news
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन खत्म होने से सत्र केंद्रों में टीकाकरण बीच में ही रुक गया। बनारस से वैक्सीन की खेप समय से न पहुंचने के कारण यह हालात पैदा हुए। यह स्थिति केवल जिला मुख्यालय में ही नहीं बल्कि अमौली, देवमई, भिटौरा और असोथर के सत्र केंद्र में भी रही। इन सभी स्थानों पर टीकाकरण दो से ढाई घंटे तक रुका रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को वैक्सीनेशन तेज करते हुए हर हफ्ते 40500 लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान आज से शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता न होने से सुबह से ही अव्यवस्था रही। वैक्सीन न होने से जब टीकाकरण रुक गया तो खागा सीएचसी से वैक्सीन की 150 डोज जिला अस्पताल मंगाई गई।
विज्ञापन

इसमें तकरीबन दो घंटे लग गए। इसी तरह, खागा से ही असोथर पीएचसी, हंसवा से भिटौरा पीएचसी में डोज भेजी गईं। देवमई और अमौली में भी वैक्सीन की उपलब्धता न होने से यहां टीकाकरण रुका रहा। तकरीबन दो से ढाई घंटे बाद बिंदकी और जहानाबाद से वैक्सीन आई, तब जाकर टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर, बहुआ, हसवा, भिटौरा, तेलियानी, अरबन पीएचसी, खागा, हथगाम, विजयीपुर, धाता, अमौली, देवमई, खजुहा, गोपालगंज, ब्राडवेल अस्पताल व करुणा जीवन ज्योति अस्पताल के सत्र केंद्र में 2440 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। यहां पर साठ साल से ऊपर के 237 पुरुष व 172 महिलाओं ने टीका लगवाया।
45 से 60 साल के बीच उम्र वालों में 253 पुरुष व 190 महिलाएं सामने आईं। को वैक्सीन की खुराक 14 सत्र केंद्र में दी गई। 2160 डोज के सापेक्ष 832 लोगों ने को वैक्सीन की खुराक ली। जिसमें साठ से अधिक उम्र मेें 225 पुरुष व 229 महिलाएं और 45 से 60 साल उम्र में 197 पुरुष व 178 महिलाएं शामिल रहीं।
वैक्सीन खत्म होने की जानकारी न होने के कारण लोग जब केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें वैक्सीन न होने की जानकारी हुई। हरिहरगंज के रहने वाले दुर्गादत्त शास्त्री कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के सत्र केंद्र पहुंचे तो पता चला कि 40 डोज उपलब्ध थीं। वह लगा दी गई हैं। अब बची नहीं हैं। हरदो से मंगवाई गई हैं। वहां से आने पर ही वैक्सीनेशन हो सकेगा। ऐसे में उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पटेल नगर के ऋषभ पटेल ने बताया कि उनके परिजन भी साठ साल के हो चुके हैं। वैक्सीन की कमी की बात पता चली है।

जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार की शाम राहत मिली। बनारस से 20 हजार डोज की खेप वैक्सीन वैन से जिला मुख्यालय के अचल प्रशिक्षण केंद्र के कोल्ड चेन सेंटर पर शाम पौने सात बजे पहुंची। वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद व सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने कोवि शील्ड की दो सौ वायल डोज को शील पैक्ड करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed