फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona,fatehpur news

वैक्सीन खत्म होने को , हर सप्ताह लगने हैं साढ़े 40 हजार कोरोना के टीके

Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
corona,fatehpur news
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में पिछले 72 घंटे में 14 लोग इसकी चपेट में चुके हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरोना का टीकाकरण तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एक अप्रैल यानी गुरुवार से हर हफ्ते 40500 लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए अभियान भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग को औसतन रोजाना 6750 डोज की जरूरत होगी जबकि उपलब्धता सिर्फ पांच हजार डोज की है। यानी अभियान के पहले दिन ही विभाग के पास मौजूद वैक्सीन का कोट खत्म हो जाएगा। अगली खेप यदि 24 घंटे के भीतर न मिली तो शुक्रवार से अभियान ठप होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना 59 की जान ले चुका है। जिले में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल हुआ था। इसके बाद से लगातार टीकाकरण अभियान चल रहा है। अकेले मार्च के महीने में ही 21 दिन वैक्सीनेशन हुआ। बुधवार को भी 22 सत्र केंद्र में टीकाकरण किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने गुरुवार का दिन चुनौती भरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा इसलिए है क्योंकि जिले से कोरोना वैक्सीन का स्टॉक लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। एक अप्रैल से 45 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण करने के लिए अभियान शुरू होने जा रहा है। जिले के 122 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में यह टीकाकरण होगा। हफ्ते के छह दिन यानी सोमवार से शनिवार तक 40500 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

इस लिहाज से औसतन प्रति दिन 6750 डोज की जरूर होगी। लेकिन अभियान के पहले दिन का कोटा ही विभाग के पास नहीं है। विभाग के पास वैक्सीन की मात्र पांच हजार डोज की बची हैं। वैक्सीन की कमी ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed