{"_id":"6390da9b854ff203da57129a","slug":"conversion-fatehpur-news-knp732309693","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धर्म परिवर्तन के हैंडलरों को खंगालने आई एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धर्म परिवर्तन के हैंडलरों को खंगालने आई एटीएस
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले में कानपुर आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) बुधवार शाम हरिहरगंज चर्च जांच करने पहुंची। एटीएस अब धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों की तलाश में जुटी ह ै।
कानपुर एटीएस की टीम शाम को सदर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में धर्म परिवर्तन के मुकदमे में गिरफ्तारी, एनबीडब्ल्यू, कुर्की नोटिस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए। विवेचक से धर्म परिवर्तन के लिए बहकाने वालों की तलाश के लिए कहा। एटीएस इन्हें पूरे रैकेट की अहम कड़ी मान रही है। माना जा रहा है कि लोगों को गुमराह कर प्रार्थना कराते हैं। इसी दौरान लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बहकाया जाता है।
एटीएस हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। चर्च में मौजूद लोगों से बातचती की। इस चर्च में 15 अप्रैल को सामूहिक धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा था। मामले में 36 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पादरी को हाइकोर्ट इलाहाबाद से जमानत मिल चुकी है। कुछ आरोपियों को अग्रिम जमानत भी मिल चुकी है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में एटीएस जांच के लिए आई थी। जांच के बाद लौट गई है।
ईसाई मिशनरी का प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था वर्ल्ड विजिन पुलिस के जांच के दायरे में हैं। पुलिस ने संस्था को नोटिस दे रखी है। इनके दस्तावेज भी मांगे हैं। मिशन हॉस्पिटल के कर्मचारी और संस्था के लोग जांच के दायरे में हैं। सोनभद्र के रहने वाले कुछ आरोपियों के घर में पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा करने गई थी। पुलिस नोटिस चस्पा कर लौटी है। वहीं कोतवाली पुलिस झारखंड, उत्तराखंड जांच के लिए गई है।
-------------