फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract workers dropped from pole twenty feet high, death

बीस फिट ऊं चे पोल से गिरा संविदा कर्मी, मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Contract workers dropped from pole twenty feet high, death
राधानगर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर नई बस्ती निवासी अरुण कुमार  बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था।  जोनिहां उपकेंद्र का  पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से फुंक  गया था। तीन एमबीए के रावतपुर सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर से दूसरे गांवों की बिजली की लाइन जोड़ने के  लिए मंगलवार को अरुण पोल पर चढ़ा था।
विज्ञापन


अचानक पैर फिसलने से अरुण करीब बीस फीट की ऊंचाई से रोड पर  गिर गया। मौके पर रहे लाइन मैन रिंकू ने जेई सुंदरलाल को खबर दी। आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे जेई उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेई ने बताया कि तत्काल विभाग से पचास हजार रुपये की नकद मदद और बाकी विभागीय कार्यवाही के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोबारा सुनीता का सुहाग छिना
राधानगर निवासी रजोल का संविदा कर्मी बेटा अरुण दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई की बीमारी के कारण एक साल पहले मौत हो गई थी। भाई की पत्नी सुनीता को अरुण ने अपना लिया था। सात माह पहले चैत्र पक्ष के नवरात्रि में दोनों परिवारों की मर्जी पर ब्याह रचाया था। परिवार में खुशियों का माहौल था। घटना से परिवार का चिराग बुझ गया। दोबारा सुनीता की मांग का सिंदूर छिन गया। मां फूलमती दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed