फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract bank employee killed in loader collision, driver and helper injured

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से संविदा बैंककर्मी की मौत, चालक-खलासी घायल

Sat, 11 Oct 2025 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Contract bank employee killed in loader collision, driver and helper injured
फाइल फोटो-11-संदीप। स्रोत परिजन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के बरैची गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार संविदा बैंककर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय बैंककर्मी की मौत हो गई, जबकि लोडर पलटने से चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

बहेरा मनवां गांव निवासी संदीप एक निजी बैंक की शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत था। पिता विश्वनाथ ने बताया कि शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद बाजार से लौटते समय बरैची के पास पीछे से आ रहे लोडर ने बाइक सवार बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडर में फंसे कानपुर निवासी चालक मोहित और खलासी राज राजपूत को बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया। यहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed