फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contienda directa entre BJP y SP en elecciones del MLC

एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा में सीधी टक्कर

Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Contienda directa entre BJP y SP en elecciones del MLC
फतेहपुर। स्थानीय निकाय विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में अब भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सक्सेना ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन

एआरओ एडीएम विनय पाठक ने बताया कि चुनाव में अब सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव और भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह मैदान में बचे हैं। कल्लू यादव निवर्तमान एमएलसी हैं और अविनाश कानपुर देहात के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र वापस लेने वाले विनोद सक्सेना भी कानपुर देहात के रूरा के निवासी हैं। विनोद ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया था। पहले सेट में उन्होंने खुद को भाजपा प्रत्याशी बताया था। फार्म ए-बी न लगा होने से पहले सेट में खारिज कर दिया गया था। दूसरा सेट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा था। फतेहपुर स्थानीय निकास सीट पर फतेहपुर के अलावा कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले आते हैं। सर्वाधिक वोटर फतेहपुर जिले में हैं। हार जीत का फैसला फतेहपुर से ही होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने मतदाता
जनपद मतदाता
फतेहपुर 2150
कानपुर देहात 1553
कानपुर नगर 1605
कुल मतदाता 5308
शपथ ग्रहण में जाएंगे भाजपाई
फतेहपुर। लखनऊ में होने वाले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में जनपद से बारह बसों से लोग लखनऊ जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बसें लगाई गई हैं। इनमें मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जाएंगे। 100 चार पहिया वाहनों से भी नेता व कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed