{"_id":"5807c2554f1c1b722b7028a2","slug":"congressmen-sp-bjp-sp-on-target-shuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सपा, भाजपा, बसपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सपा, भाजपा, बसपा पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
असोथर में सभा करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राहुल गांधी संदेश यात्रा बुधवार को अयाह-शाह में निकाली गई। नरैनी, मनावां, गाजीपुर में पार्टी की नीतियों का बखान कर लोगों को नीतियों से जोड़ने का काम किया। असोथर कस्बा में सभा कर सपा, भाजपा और बसपा पर निशाना साधा।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने कहा कि सपा सरकार में जंगलराज कायम है। पूरे प्रदेश में कानून नाम की जीच नहीं है। भाजपा धर्मवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली ने कहा कि बसपा दलितों को गुमराह करने का काम करती है। कांग्रेस में सभी जाति, धर्म के लोगों को बराबरी का सम्मान मिलता है। युवा जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने बताया कि गाजीपुर से विजयीपुर तक 35 किमी सड़क ध्वस्त हो चुकी है।
डीएम से मुलाकात कर सड़क बनवाने की मांग की जाएगी। अगर जल्द निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राजीव लोचन निषाद, संजीव द्विवेदी, महेश द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, नसीम सिद्दीकी, श्रवण कुमार गौड़, आरिफ गुड्डा, रियासत अली, रामनरेश, ओमप्रकाश कोरी, बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।