फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Congressmen raised voice to repeal new agricultural law

कांग्रेसियों ने नए कृषि कानून को रद्द कराने की उठाई आवाज

Sat, 28 Nov 2020 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Congressmen raised voice to repeal new agricultural law
किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने आवाज उठाई है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध किया और इसे वापस लिए जाने की मांगा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम आशीष कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने कृषि कानून का विरोध किया। जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने कहा कि जब किसान ही कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, तो केंद्र सरकार जबरन नए कृषि कानून को किसानों पर क्यों लाद रही है। नए कृषि कानून को रद्द किया जाए।

अनाज और सब्जी मंडी पहले की तरह बहाल की जाएं। कृषि कानून में किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए।
अनाज भंडारण व्यवस्था पहले की तरह बहाल की जाए। खेती को ठेकेदारी प्रथा से रोकी जाए। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, राजीव लोचन निषाद, चंद्रप्रकाश लोधी, पंकज गौतम, आशीष गौड़, अनुराग नारायण मिश्रा, बबलू कालिया, संदीप साहू, उदित नारायण अवस्थी, अतुल पासवान, अशोक दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक कश्यप, आकाश निषाद, सुशील कालिया, मोहम्मद इरफान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed