{"_id":"577eafb74f1c1b646d7fa7f5","slug":"congratulations-were-embracing-eaten-noodle-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिल दी बधाइयां, घर-घर खाई गई सेंवईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिल दी बधाइयां, घर-घर खाई गई सेंवईं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी ईदगाह में नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर समेत तहसील क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ईदगाह मैदान में विभिन्न संगठनों के लोग व प्रशासनिक अधिकारी पंडाल में मौजूद रहे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। निजामी चौराहे में लगे मेले में खासी भीड़ जुटी रही। सुबह से रात तक सेवइयां व दही-बड़ा खाने और खिलाने का दौर चला।
रमजान माह में रोजा रखकर ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों में बुधवार रात से ही खुशी की लहर दौड़ गई। रात बारह बजे तक बिंदकी की बाजार में रौनक बनी रही। पुरुषों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। गुरुवार को खजुहा रोड स्थित ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने अकीदतमंद पहुंचे। एक पंडाल में पूर्व मंत्री सपा के घोषित प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर उर्फ दयालू गुप्ता, बसपा विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा, पूर्व चेयरमैन अरविंद पप्पू अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विप्र नरायण तिवारी, समाजसेवी डा. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, कांग्रेस नेता विनोद द्विवेदी, बसपा नेत्री सुनीता गुप्ता सहित विभिन्न राजनैतिक सामाजिक संगठनों के लोग बैठे।
शहरकाजी मोहम्मद रजा व साबिर भाई निजामी, सफी अहमद चीनियर, जाहिद खां बन्ने, समी अहमद, शकील भाई, लाला कुरैशी, वकील खान, इख्तियार अहमद डियर, पूर्व सभासद अकरम गुड्डू, अनीस डायमंड समेत हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। जहानाबाद, बकेवर, औंग, जाफरगंज के गढ़ी, दलेलखेड़ा, प्रतापपुर, अमौली सहित ग्रामीणांचलों की मस्जिदों में भी नमाज अता कर ईद मनाया गया।
विज्ञापन
निजामी चौराहे पर लगा मेला- ईद पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निजामी चौराहे के लगे मेले में दुकानें सजाई गईं। बच्चों ने लगे झूलों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने घर की जरूरत के मुताबिक सामान खरीदे।
चप्पे- चप्पे में लगा पुलिस फोर्स- ईद के त्योहार को सौहार्द एंव शांति से संपन्न कराए जाने के लिए एसडीएम जेएन सचान, सीओ आरके वर्मा, कोतवाल राजेश सिंह ने ईदगाह मैदान, मस्जिदों व आने जाने वाले रास्तों अल्पसंख्यक बस्तियों में चप्पे चप्पे पर पुलिस व पीएसी जवानों को तैनात कर त्योहार को अमन चैन से संपन्न कराया।