फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaint of dacoity of investors

निवेशकों की रकम डकारने की शिकायत

Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complaint of dacoity of investors
खागा। किशनपुर रोड पर करीब 20 साल से लोगों का पैसा जमा कर साढ़े छह साल में दोगुना करने का वादा करने वाली एक कंपनी के निदेशक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में शनिवार को शिकायत की गई। इंस्पेक्टर खागा ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक खागा, विजय नगर निवासी लक्ष्मी देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके साथ हरदो निवासी एक व्यक्ति भी शिक्षक थे। उन्होंने खागा-किशनपुर रोड पर एक संस्था खोल रखी थी और वह उसके निदेशक थे। संस्था द्वारा लोगों से लाखों की रकम निवेश कराकर उसे साढे़ छह साल में दोगुना किया जाता था। उन्होंने भी 13 लाख रुपये अलग-अलग तारीख में जमा कराए।
विज्ञापन

इसी तरह से दर्जनों लोगों का पैसा कंपनी में निवेश कराया गया था। साढ़े छह साल पूरे होने पर जब उन्होंने रकम मांगी तो वह आनाकानी करने लगे और दो महीने से आफिस भी बंद हो गया। निवेशकों में उकाथू के पवन सिंह, बुदवन के हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, माया देवी निवासी बुदवन आदि शामिल हैं। शिकायत पर इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed