फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Comments on Modi fell heavily, horoscope reached CM

Fatehpur News: मोदी पर टिप्पणी पड़ी भारी, सीएम तक पहुंची कुंडली

Wed, 22 Jan 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Comments on Modi fell heavily, horoscope reached CM
हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस।  - फोटो : हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस।
फतेहपुर। गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा ने जून में निर्वाचित सांसद नरेश चंद्र उत्तम के स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्प्णी की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ताबड़तोड़ दबिश देकर रजा की तलाश कर रही थी। हालांकि कोर्ट से रजा को जमानत मिल गई थी। भाजपाइयों में घटना से नाराजगी थी। पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत कई भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। रजा के आपराधिक इतिहास समेत कई सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के बाद उन्हें बेचने की कुंडली सौंपी गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन की जांच ने तेजी पकड़ी। इसी का नतीजा यह हुआ कि स्वीकृत मानचित्र से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण कराने पर सपा नेता व गैंगस्टर हाजी रजा मोहम्मद एंड कंपनी के निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर 27-28 अगस्त को बुलडोजर चला। पुलिस प्रशासन के मुताबिक करीब 20 करोड़ की संपत्ति पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उसके बाद से लगातार सपा नेता पर दबाव बनाया जा रहा था। उसी के आगे मंगलवार को जब्ती की कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed