फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Commanded by the test speed of trains

परीक्षार्थियों ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Commanded by the test speed of trains

आभा तूफान एक्सप्रेस की लेटलतीफी के चलते चकबंदी

विज्ञापन
लेखपाल की परीक्षा छूट जाने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। शुरुआत कौशांबी जिले से सुबह 10 बजे हुई और उसकी आंच चंद मिनट में फतेहपुर तक आ पहुंची। ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई। खागा के कटोघन स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

बता दें कि कौशांबी के अथसराय रेलवे स्टेशन के पास सुबह परीक्षार्थियों ने हंगामा करके ट्रेन रोक दिया। वे ट्रेन को साढ़े चार घंटे तक रोके रहे। इससे खागा के कटोघन रेलवे स्टेशन पर भी एहतियातन साढे़ दस बजे इंटरसिटी ट्रेन रोक दी।

आधा घंटे बाद जब ट्रेन नहीं चली तो सैकड़ों परीक्षार्थी हंगामा काटने लगे, और रेलवे स्टेशन में घुसकर ट्रेन को छोड़ने की जिद करने लगे। सूचना पर एसडीएम बलराम सिंह, कोतवाल श्रीप्रकाश यादव और जीआरपी चौकी इंचार्ज रमेश पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे।

परीक्षार्थियों ने करीब चार घंटे तक एसडीएम और फोर्स को घेरे में लिए रखा। पुन: परीक्षा करवाने के आश्वासन पर हंगामा समाप्त किया। परीक्षार्थी धमेंद्र, आशुतोष, विनोद, गुलाब, नरेंद्र, हरीश और पंकज आदि ने बताया कि ट्रेन रुक जाने से परीक्षा छूट गई।

इन लोगो ने मांग किया कि दुबारा परीक्षा कराई जाए। करीब 11.10 बजे नगर के रेलवे स्टेशन पर 8632 रांची-अजमेर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-दो पर रोक दी गई।

जिससे यात्री बिलबिलाते रहे। कलकत्ता जा रहे संदीप, अजय और इलाहाबाद जा रहे राजकरन ने बताया कि तीन घंटे से ट्रेन रुकी है। स्टेशन पर चाय और पानी भी नहीं मिल रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी भी खड़ी रही।

एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि कटोघन रेलवे स्टेशन पर अधिकांश परीक्षार्थी जिले के ही थे। सड़क मार्ग से भिजवाया गया था। करीब तीन बजे ट्रेन रवाना हुई।

वहीं नगर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कमलकिशोर ने बताया कि रांची-अजमेर एक्सप्रेस करीब 11.10 पर रोक दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed