फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CMO reached Khakhreru CHC, doctors' salaries stopped

Fatehpur News: खखरेरू सीएचसी पहुंचे सीएमओ, डाॅक्टरों का रोका वेतन

Wed, 06 Sep 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
CMO reached Khakhreru CHC, doctors' salaries stopped
रक्षपालपुर। खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की लेटलतीफी की हकीकत मंगलवार को सीएमओ के सामने भी आ गई। सीएचसी में चार चिकित्सक गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

रोजाना डेढ़ से दो घंटे देर से आने वाले चिकित्सकों की खबर को अमर उजाला ने पांच सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें सीएचसी में व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएचसी में प्रभारी अधीक्षक डा. राजेश कुमार, डाॅ. राजू राव, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह, एलटी धर्मेंद्र सिंह, वार्ड बॉय अजय सिंह, स्वीपर शिवरतन सिंह, नर्स वंदना देवी मौजूद मिले। वहीं, डाॅ. शोएब रफत, डाॅ. वंदना वर्मा, डाॅ. प्रवीण, डाॅ. तलहा अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि गैरहाजिर डाॅक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed