फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   clue not found

दिल्ली से आई दूसरी बस से यात्री हुए रवाना

Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
clue not found
जहानाबाद। बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों का सामान, नगदी और मोबाइल लूटकर भागने वाले बस के चालक व अन्य की तलाश पुलिस नहीं कर सकी। आखिर में यात्री दूसरी बस से घर रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार, पश्चिम बंगाल जा रहे करीब 70 कामगारों को जहानाबाद में छोड़कर गुरुवार को बस चालक और स्टाफ भाग निकला था। यात्रियों ने पूरी रात जहानाबाद के पेट्रोल पंप पर गुजारी। पुलिस की सूचना पर ट्रैवल्स कंपनी की दूसरी बस आई और यात्रियों को लेकर गई। यात्री ध्रुवलाल ने बताया कि बस की डिग्गी में सामान रखा
विज्ञापन

था, जो चालक बस के साथ ले गया है। जो सामान आरोपियों ने फेंका था उसे लोडर में लेकर आए थे। करीब 20 लोगों के बैग व अन्य सामान नहीं मिले हैं। बंगाल की नाजिमा ने बताया कि उसके बैग में 30 हजार रुपये ,मोबाइल, कपड़े, विश्वजीत दास के आठ हजार, तोहेरा के 15 हजार, रिजाउल के आठ हजार, मरजीना के नौ हजार, कली हाजरा के नौ हजार, सुतिया के 9500, अफसारूल के पांच हजार, सौरीपूल के 12 हजार, अजीत
विज्ञापन
विज्ञापन

अली के 14 हजार, नाजिमा के 30 हजार रुपये के अलावा नरेलमाली, नियामक, संजय पाहन, अंसारुल सेख, राजदूत दोरम, पारुल के मोबाइल, कपडों सहित नगदी बैग में नहीं मिली। इन सभी यात्रियों ने आलोक ट्रेवल्स एजेंसी गुडगांव की बस ली थी। बिहार के लिए प्रति व्यक्ति से 1200 और बंगाल का प्रति व्यक्ति से 1500 रुपये

किराया लिया गया था। यात्रियों ने पुलिस को संयुक्त रुप से तहरीर दी है। पुलिस बस, उसके चालक और चार साथियों की की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि जाफरगंज और चांदपुर क्षेत्र में पूरी रात आरोपियों की खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed