{"_id":"5f84a92e8ebc3e9be105600b","slug":"clinic-fatehpur-news-knp5881082192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्लिनिक और एक पैथोलॉजी पर छापेमारी, हड़कंप ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्लिनिक और एक पैथोलॉजी पर छापेमारी, हड़कंप ्र
विज्ञापन
12 अक्टूबर को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर प्रकाशित खबर की पीडीएफ
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा(फतेहपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह खुले अवैध अस्पतालों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सोमवार को सीएचसी अधीक्षक ने टीम के साथ चार क्लिनिक व एक पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी की। संचालक द्वारा टीम को रजिस्ट्रेशन संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। सभी को नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में खागा में चल रहे फर्जी अस्पतालों को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर सोमवार को सीएचसी हरदो अधीक्षक डॉ यूपी कुशवाहा अपनी टीम के साथ छापेमारी के लिए निकले। इस दौरान वह किशनपुर रोड, रेलवे ब्रिज के पास जीवन रक्षा क्लिनिक पहुंचे। इसी क्रम में वह सिटी क्लिनिक नौबस्ता रोड, जीटी रोड स्थित पल्स क्लिनिक, संजीवनी क्लिनिक व कैनाल रोड स्थित कुसमा पैथोलॉजी पहुंचे। जांच के दौरान कोई भी संचालक अस्पताल पंजीकरण के कागज नहीं दे सका। नियमानुसार अधीक्षक ने सभी को नोटिस देकर दिन तीन में पंजीकरण अभिलेख के साथ कार्यालय आने को कहा है। कैनाल रोड पर एक अस्पताल बिना बोर्ड के संचालित है।
डॉ. यूपी कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान वह बंद मिला। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी।