{"_id":"634077fe1fb39c04ae443d66","slug":"civic-fatehpur-news-knp722102960","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः बिजली संबंधी समस्याएं दूर करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः बिजली संबंधी समस्याएं दूर करेगी टीम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक करतीं जिलाधिकारी श्रुति। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम श्रुति ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर टीम गठित की है।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपनी तहसील की बिजली समस्याओं की नियमित समीक्षा करेंगे। जनप्रतिनिधियों व आमजन की ओर से किए गए शिकायती पत्रों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएंगे। अगर समस्या का निस्तारण शासन स्तर से होना है तो सबंधित अधिकारी को सूचित करेंगे। 15 दिन में गठित समिति जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर समय पर बैठक कराकर समस्याओं को निस्तारित करेंगे। इसका मूल्यांकन जिला स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि सभी एसडीओ अपने-अपने फीडर से बिजली संबंधी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करेंगे। सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर हर समय ऑन रखेंगे और कॉल रिसीव करेंगे।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें फोन न उठाने को लेकर मिलीं हैं। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने आरसी का मिलान करते हुए वसूली एसडीएम, एक्सईएन आपस में समन्वय बनाकर करेंगे। नगर पंचायत, पालिका परिषद के जलकर, स्ट्रीट लाइट के बिलों की जांच कर समय पर बिजली विभाग को रिपोर्ट दें। बैठक में एडीएम विनय कुमार पाठक, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, एक्सईएन अब्बास रिजवी और पीडी डीआरडीए एमपी चौबे मौजूद रहे।