{"_id":"631a3376e3ccde051e05a52b","slug":"civic-fatehpur-news-knp717108424","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः 35 स्कूलों के बच्चों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः 35 स्कूलों के बच्चों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
सोलर पैनल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अब 35 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को आरओ का शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। बिना बिजली कनेक्शन वाले
इन विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए 94 लाख का बजट आवंटित हो चुका है।
जिले में 1024 परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इस कारण आरओ नहीं लगाया जा रहा था। बच्चे हैंडपंपों का पानी पी रहे हैं। शासन ने पहले चरण में 35 स्कूलों में सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग 1.1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाएगा। यह सुविधा मुहैया कराने में प्रत्येक स्कूल में दो लाख 68 हजार 686 रुपये खर्च होगा। महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने पत्र के माध्यम से परिषदीय स्कूलों शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। इस धनराशि से डीसीबी सबमर्सिबल पंप के साथ 1000 लीटर क्षमता की टंकी रखी जाएगी। 250 लीटर क्षमता का आरओ प्लांट लगाया जाएगा। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही चिह्नित स्कूलों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
इन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा लाभ
मुसुवापुर, कल्लनपुर, नामदेवपुर, रसूलपुर भान, सुल्तानपुर घोष, चक सलेमपुर गोली, रूरा, बनपुरवा, आकिलपुर ऐरायां, हरचंदपुर, खैरई, खवाजीपुर थोन, सुल्तान भैरों, तेंदुवा, कालूपुर, दूधियापुर, दामोदरपुर, आशिकपुर ऐरायां, चक रसूलाबाद, लच्छीरामपुर, मुसईपुर, खैरहा, जयचंदापुर, खैदीपुर, बहादुरपुर, हथगाम, धौखलपुर, जैनपुर, हबीबपुर, हरवंशपुर, जैनपुर द्वितीय, चौदखियापुर, विजयीपुर, महेशपुर मठेठा।