{"_id":"62868e471e45a74a9d720d1f","slug":"civic-fatehpur-news-knp6977388151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से 19 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से 19 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। जर्जर तार टूटने से बहुआ कस्बे में 19 घंटे आपूर्ति बाधित रही। उमसभरी गर्मी में 15 हजार की आबादी परेशान रही। पानी की भी दिक्कत उठानी पड़ी।
उपकेंद्र से मिलने वाली बिजली जर्जर तारों पर निर्भर है। जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरने से लोग परेशान हैं। बुधवार की रात 10 बजे केबिल में आग लगने से कई जगह तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित रही। 19 घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दरवेशाबाद से रोस्टिंग के कारण बहुआ उपकेंद्र और दतौली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली न होने से लोग बिलबिलाते रहे। जलापूर्ति भी बंद रही। कस्बे में पानी को लेकर लोग परेशान रहे।
उधर, बहुआ उपकेंद्र से संचालित ललौली फीडर, शाह फीडर, पथरी फीडर, बहुआ फीडर, हरियापुर फीडर, पखरौली फीडर, दतौली फीडर समेत कई फीडरों में लो वोल्टेज गंभीर समस्या बनी है। इससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेई अमित कुमार ने बताया कि बहुआ कस्बा बाजार में ओवरलोडिंग की समस्या से कई जगह तार टूट गए थे। गुरुवार को ठीक कराने में पूरा दिन लगा। दरवेशाबाद से रोस्टिंग के कारण दिनभर सप्लाई नहीं हो सकी है। तार ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
....