फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

ई-केवाईसी कराएं वरना रोक दी जाएगी किस्त

Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 3.67 लाख किसानों में मात्र 1.80 लाख ने ही ई-केवाईसी कराई है। 1.87 लाख किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। 31 मई तक ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों की सम्मान निधि की किस्त रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि पोर्टल का उपयोग कराना होगा। पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनेंगे। इस पर संबंधित किसान का आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा। इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जाएगा। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सम्मान निधि की लाभ लेने वाले किसानों का सोशल आडिट किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण का सोशल आडिट पूरा हो चुका है। तीसरे और चौथे चरण का किया जाएगा। तीसरा चरण 17 मई से 15 जून और चौथा चरण 16 जून से 30 जून तक चलेगा। इसमें डीएम को अध्यक्ष, सीडीओ को उपाध्यक्ष और उप कृषि निदेशक, जिला विकास अधिकारी, तीनों तहसील के एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी सदस्य हैं। ब्लाक स्तर पर नोडल नामित किए हैं। सोशल आडिट में ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल पर सूची चस्पा की जाएगी। गांव के लोगों को सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। छूटे हुए किसान लाभार्थियों और अपात्रों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी अपने मोबाइल से ई-केवाईसी कर लें। मोबाइल से ई-केवाई न कर पाएं तो जनसेवा केंद्र में जाकर बायोमैट्रिक से करा लें। इसके लिए 15 रुपये शुल्क जनसेवा केंद्र संचालक को देना होगा।
- राममिलन सिंह परिहार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed