फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

उम्मीदों का पुलः एक दशक में भी पूरा नहीं

Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
निर्माणाधीन फतेहपुर-बबेरू-मर्का घाट पर यमुना नदी का पुल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। असोथर क्षेत्र के लोगों को पड़ोसी बांदा व चित्रकूट जिले का सफर आसान करने के लिए यमुना पर अभी तक पुल नहीं बन सका है। बसपा शासनकाल में इसकी आधारशिला रखी गई थी। पुल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब धीमी गति से निर्माण चल रहा है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में यमुना पर पुल बनाने के लिए वर्ष 2011 में असोथर क्षेत्र के रामनगर कौहान-मरका के नाम से आधारशिला रखी गई थी। 2014 में पुल बनाकर चालू करने का लक्ष्य था। धनाभाव और अधिकारियों की हीलाहवाली से ऐसा नहीं हो सका। बढ़ती महंगाई के कारण तीन बार इस्टीमेट रिवाइज किया गया। पहले 54.89 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होना था। इसके बाद 65 करोड़ और अब 89 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट है। पहले इस काम को चित्रकूट इकाई करवा रही थी। अब बांदा डिवीजन खुलने के बाद सेतु निगम बांदा इकाई को दो साल में निर्माण पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी है। कई साल से बंद निर्माण कार्य जनवरी 2022 से शुरू हुआ था, लेकिन काम सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन

पुल के अलावा असोथर से रामनगर कौहान व मरका से बबेरू रोड तक पहुंच मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। पीडब्लूडी द्वारा रोड बनाने के सर्वे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है, उनमें अभी तक 12 किसानों ने बैनामा तक नहीं किया है। इसी कारण से सड़क बनाने का काम ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर कौहन-मरका पुल 912.18 मीटर निर्माण कराया जाना है। यमुना में दो पिलर (कोठी) बीच धारा में बचे हुए हैं। बाकि सभी पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। कुछ पिलरों को ऊंचाई देनी हैं। इसके बाद बीम डालने का काम होना है। पुल की चौड़ाई सात मीटर कराई जानी है।

पुल बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। शासन से पर्याप्त बजट नहीं मिला है। इस कारण से निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। पर्याप्त बजट मिलने पर तय समय में पुल बनाकर तैयार करा दिया जाएगा।
- दशरथ लाल, सहायक अभियंता, सेतु निगम बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed