{"_id":"62571b1280b5c777d215fcc9","slug":"civic-fatehpur-news-knp6910674152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ी होगी जीटी रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ी होगी जीटी रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
जीटी रोड। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर को पूर्वी और पश्चिमी हाईवे से जोड़ने वाला जीटी रोड अब जल्द ही नए रंग रूप में दिखेगा। सड़क को चौड़ा कर डिवाइडर बनाए जाएंगे। इससे जाम से छुटकारा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। सड़क किनारे लगे रहे बिजली के पोलों को नई सड़क के मानक पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। पोल शिफ्टिंग के साथ ही नगर पालिका की ओर से सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण कर दुकानें लगाए लोगों को सामान हटाने की मुनादी कराई जा रही है। फुटपाथ खाली होते ही स्थाई अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शहर का पूर्व लोधीगंज हाईवे और पश्चिम में नउवाबाग हाईवे आपस में जीटी रोड के माध्यम से जुड़ता है। इस रोड में डायट, आबकारी कार्यालय, बीएसए दफ्तर, डीआईओएस दफ्तर, सीएमओ कार्यालय, जिला पुरुष अस्पताल, राजकीय पुस्तकालय और नामी गिरामी होटल, जिला महिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, रजिस्ट्री दफ्तर, डूडा कार्यालय, बस स्टाप, कई डिग्री व इंटर कॉलेज, रोडवेज वर्कशाप, फायर स्टेशन, कई बैंक शाखाएं, बाकरगंज पुलिस चौकी और सैकड़ों दुकानें और शोरूम बने हुए हैं। जीटी रोड शहर की लाइफलाइन है। इस कारण दिनभर खूब व्यस्त भी रहती है।
ट्रैफिक की अधिकता के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। अब इस रोड के दिन बहुरने वाले हैं। पिछले ढ़ाई वर्ष से लंबित इसके नवीनीकरण के प्रोजेक्ट को अब जमीन पर उतारा जा रहा है। नउवाबाग से लोधीगंज तक यह सड़क डिवाइडरयुक्त बनेगी। लोक निर्माण विभाग के मानक के अनुसार बीच सड़क से दोनों तरफ सात-सात मीटर का मानक है। इस दायरे में आने वाले निर्माण को अवैध मानते हुए गिरा दिए जाने की तैयारी है। नगर पालिका ने मौजूदा जीटी रोड की दोनों पटरियों के फुटपाथ पर कब्जा जमाए रेहड़ी और ठेले वालों को जगह खाली करने के लिए मुनादी करना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग भी पोल रोड से हटाकर पीछे कर रहा है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि सभी पोल शिफ्ट होते ही सड़क मानक पर खाली कराई जाएगी और निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।