फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

घरों में नहीं पहुंचता, सड़क पर बहता पानी

Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
civic
बैरागी के पुरवा की नवनिर्मित मिनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। गंगा किनारे बसे गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मंशा से आलमपुर नरही में बनी पानी की टंकी से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गलत तरीके से पाइप लाइन बिछाने के कारण लीकेज से लोगों के दरवाजों पर जलभराव रहता है। घरों में पहुंचने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन

भिटौरा विकास खंड के आलमपुर नरही गांव में नीर निर्मल योजना के तहत वर्ष 2016-17 में एक करोड़ रुपये की लागत से गांव में पानी की टंकी का निर्माण का प्रस्ताव बना था। वर्ष 2020 में पानी की टंकी बनकर तैयार भी हो गई। इसके बाद आलमपुर नरही, दौलतपुर, खेरवा, कैडेपुर गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इस काम में लापरवाही बरती गई। कम गहराई में पाइप लाइन डालने के कारण कई जगह पर पाइपों में लीकेज हो गए और घरों के सामने पानी भरने लगा है। गांव के उत्तम सिंह व देवराज सिंह के दरवाजे पानी के लीकेज के कारण दलदल हो गया है। लीकेज होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

सड़क भी बर्बाद हो रही है। दम तोड़ रही इस पेयजल योजना में गड़बड़ी की जांच व मरम्मत के लिए भाजपा नेता रणधीर सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि परियोजना अभी हस्तांतरित नहीं हुई है। हस्तांतरण से पूर्व सारी खामियां दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपाल सिंह ने कहा कि लाइन डालने में अनियमितता की गई है। इस कारण कम गहराई में पड़े पाइप फट गए और लीकेज होने लगा। ऐसे में गांव के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। रणधीर सिंह का कहना है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी जी के प्रयास से गांव में टंकी बनी थी। अफसोस है कि इसका लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जल निगम में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। शैलेश तिवारी ने बताया कि अधिक लीकेज के कारण घरों में पूरी तरह पानी नहीं पहुंचता है। अधिकांश घरों में तो नल की टोटियां सूखी चुकी है। गर्मी में यह समस्या और भी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed