फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cinajpti to put the first number, retained cash crisis

पहले नंबर लगाने को छीनाझपटी, कैश का संकट बरकरार

Mon, 14 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cinajpti to put the first number, retained cash crisis
सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद करने के चौथे दिन भी बैंकों के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। हर तरफ सिर्फ नोट बदलने, नोट निकालने और घर का खर्चा कैसे चले, यही चर्चा है। रविवार को संडे केे दिन भी लोगों को सुकून नहीं मिला। हर कोई बैंकों की ओर भागता नजर आया। पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश निकला तो यूनियन बैंक में लोगों की जबरदस्त भीड़ होने से धक्का मुक्की हुई। भारतीय स्टेट बैंक में लाइन में बीच में लग जाने से उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। प्रधान डाकघर में अव्यवस्थाओं के बीच कैश बंटा। भारतीय स्टेट बैंक थरियांव शाखा में लोग कैश के लिए लंबी लाइन लगाए रहे। आईडीबीआई शाखा में लाइन में लगने के लिए पुलिस और उपभोक्ताओं नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


दृश्य एक:- समय दोपहर 11 बजकर 15 मिनट पर सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में  लंबी लाइन लगी रही। सुबह से एटीएम में कैश निकला। हालांकि दोपहर में तकनीकी खामी से मशीन बिगड़ गई जिससे करीब दो घंटे बाद मशीन चालू हो पाई। वहीं बैंक परिसर में जबरदस्त भीड़ होने से अव्यवस्था रही। यहां पर धक्का मुक्की के बीच लोगों को कैश मिला। शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि डिमांड के मुताबिक कैश कम मिल रहा है लेकिन किसी तरह काम चला रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को कैश मिले।
विज्ञापन


दृश्य दो:- समय 11 बजकर 40 मिनट पर वर्मा चौराहा स्थित यूनियन बैंक के हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। यहां पर गेट में महिला और पुरुषों की लाइन का पता ही नहीं था। बैंक के चैनल में जाने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। यहां भी कैश का संकट मिला। कलक्टरगंज के रोहित सिंह, शबनम ने बताया कि दो घंटे से खड़े हैं लेकिन अभी बैंक के अंदर जाने को नहीं मिला। यहां कैश तो जमा हो रहा था लेकिन दोपहर बाद एक्सचेंज होना बंद हो गया। शाखा प्रबंधक ऋषि मिश्रा ने बताया कि कैश कम मिला है। जो मिला था वह वितरित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य तीन :- पत्थरकटा चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सुबह से लंबी लाइन लग गई। दो लंबी लाइनों में लोगों के बीच में लग जाने से कई बार यहां उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। लोगों में नोक झोक भी हुई इस पर पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। यहां भी कैश का संकट दिखा। शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि जितना कैश मिल रहा है बांटा जा रहा है। लोग धैर्य से काम लें।

दृश्य चार :- प्रधान डाकघर में आधा दर्जन काउंटर होने के बाद भी लोगों को कैश निकालने के लिए दिक्कतें हुई। यहां पर महिलाएं बिना लाइन के नोट एक्सजेंच करा रही थी। इससे अव्यवस्था हो गई। नोट बदलने के लिए महिलाएं आपस में नोकझोक करने लगी जिससे कई बार काम बंद करना पड़ा। डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए ज्यादातर स्टाफ को काउंटर में लगा दिया गया है। महिलाएं लाइन से आए तो दिक्कत न हो।




आईडीबीआई में पुलिस से हुई नोकझाेंक
फतेहपुर। शहर के विद्यार्थी चौराहा स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में अफरातफरी रही। यहां पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लाइन के बीच में लोगों के लगने से हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के मना करने पर कई उपभोक्ता लड़ने लगे। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। कोतवाल ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। वहीं सहायक शाखा प्रबंधक अक्षत रस्तोगी ने बताया कि मारपीट की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed