{"_id":"622b9c06dc3b9e1671160ed0","slug":"chunav-fatehpur-news-knp6851364183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार दो महिला विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार दो महिला विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। तहसील के दो विधानसभा क्षेत्रों में पहली बार दोनों महिला विधायक होंगी। खागा सीट से तीसरी बार कृष्णा पासवान जीती हैं। जबकि हुसैनगंज की जनता ने सपा प्रत्याशी ऊषा मौर्या को चुना है।
हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्व. मुन्नालाल मौर्या की पत्नी ऊषा मौर्या ने पहली बार जीत हासिल की है। वर्ष 2007 में वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खागा से चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं। उन्हें 37914 वोट मिले थे। 2012 में फिर वह कांग्रेस के टिकट पर हुसैनगंज क्षेत्र से उतरी। इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें 41906 वोट मिले थे। 2017 में सपा-कांग्रेस गठबंधन से हुसैनगंज से चुनाव लड़ीं लेकिन 55002 वोट पाने के बाद भी वह हार गई।
2020 में ऊषा मौर्या ने कांग्रेस को छोड़कर सपा की सदस्यता ली और चुनाव की तैयारी में लग गई। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी और उन्हें 92271 वोट मिले और उन्होंने हुसैनगंज के धुरंधर नेता भाजपा प्रत्याशी व सरकार में रसद राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को 25467 वोट से शिकस्त दी। खागा विधानसभा से कृष्णा पासवान चौथी बार विधायक बनी है। पहले 2022 इसके बाद लगातार 2012, 2017, 2022 में वह विधायक चुनी गई है। हुसैनगंज का क्षेत्र गंगा किनारे का जबकि खागा यमुना किनारे का।