{"_id":"583893194f1c1bcc6713b533","slug":"chikungunya-medicine-drink-poison-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया की दवा के बहाने पिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया की दवा के बहाने पिलाया जहर
Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से बात करते एसओ एमएम अंसारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
गांव नवासी मुन्ना उर्फ किस्सू ने दो महीने पहले घर में ही परचून की दुकान खोली है। मुन्ना मुंबई में प्राइवेट जॉब करता था। दो महीने पहले उसे वहां चिकनगुनिया हो गया था। इसके बाद वह गांव लौट आया। उसके दो बेटे और एक बेटी है। एक पखवारे पहले मनमुटाव होने पर पत्नी संजू छोटे बेटे सूरज और बेटी प्रियंका को लेकर मायके सरसौल थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चली गई। बड़े बेटे सुधीर को यहां पास छोड़ गई थी। बुधवार को सुधीर भी बिना बताए ननिहाल चला गया। मुन्ना ने बताया कि गुरुवार की शाम गूंझी गांव निवासी उसकी सौतेली मां की बहन का दामाद सीताराम दुकान पर आया। उसके हाथ में कबाब और शराब की एक बोतल थी। उसने कबाब पकाने की बात कही। बीमारी का हवाला देकर मना करने पर वह जिद करने लगा। रिश्ते की वजह से वह घर में जाकर कबाब पकाया। दोनों ने कबाब खाया और शराब पी। इसी बीच सीताराम ने चिकनगुनिया का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि उसके पास एक दवा है, जो जड़ से चिकनगुनिया खत्म कर सकती है। यह कहते हुए उसने तरल पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने लगी। वह कुछ पूछता इससे पहले साढ़ू ने उसे चारपाई पर गिराकर गला दबाने की कोशिश की। इसी दौरान बिना बताए घर से गया बड़ा बेटा सुधीर घर आ गया। अंदर से दरवाजा बंद और पुकारने पर न बोलने पर वह पड़ोसी की छत से घर में कूदा। उस वक्त भी रिश्तेदार साढ़ू मेरे सीने पर बैठा गला दबाने की कोशिश कर रहा था। सुधीर ने साथ आए बैरूखेड़ा में रहने वाले साला जगदीश दरवाजा खोलकर अंदर बुलाया। इससे सीताराम भाग निकला। इधर, शुक्रवार को कल्याणपुर एसओ एमएम अंसारी ने सदर अस्पताल में भर्ती मुन्ना का बयान लिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन करने के लिए पुलिस को लगाया गया है। यह तो जानलेवा हमले का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।