फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cheers reverberated on Kanhaiya's birth, devotees rejoiced in temples

Fatehpur News: कन्हैया के जन्म पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में झूमे श्रद्धालु

Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cheers reverberated on Kanhaiya's birth, devotees rejoiced in temples
फतेहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। शनिवार की आधी रात जैसे ही जन्माष्टमी का समय आया, पूरे जिले में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-पाठ किया और घरों व मंदिरों में विशेष सजावट की।
विज्ञापन

शहर के शांतिनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। दूध, दही, मक्खन व मिश्री का भोग अर्पित किया गया और भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मोटेश्वर महादेव मंदिर, पीएसी परिसर और पुलिस लाइन के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना कर रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ज्वालागंज आश्रम में बहनों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई। नीरा बहन द्वारा आरती की गई और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के रावतपुर गांव स्थित जय शीतला मां गोशाला में गोवंशों की पूजा की गई और भगवान श्रीकृष्ण की आरती हुई। बिंदकी के ज्वालाजी मंदिर, काली जी मंदिर, शीतला मंदिर और जय गुरुदेव मंदिर में आकर्षक सजावट की गई।

जन्माष्टमी पर 12 करोड़ की खरीदारी
व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के अनुसार इस बार जन्माष्टमी पर जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये का दूध, दही, मक्खन और पंचमेवा बिका। इसके अलावा श्रीकृष्ण के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, झूले, श्रृंगार व सजावट सामग्री की बिक्री करीब दो करोड़ रुपये रही। पर्व के चलते बाजारों में जमकर रौनक रही और दुकानदारों को अच्छी आमदनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed