{"_id":"66f85467ff142b835603a504","slug":"cheated-of-rs-125-lakh-on-the-pretext-of-solar-energy-scheme-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122036-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सौर ऊर्जा योजना का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सौर ऊर्जा योजना का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। सौर ऊर्जा योजना के लाभ का झांसा देकर युवक से एक लाख 25 हजार की धोखाधड़ी की गई। आरोपी जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उसने मां ऊषा देवी नाम पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत कृषि विभाग से सोलर पैनल का ऑनलाइन आवेदन किया था। उसे छह सितंबर को किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने बोला कि वह डीडी ऑफिस से नरेश बोल रहा है। उसे योजना के तहत एक लाख 25 हजार 999 रुपये जमा करने होंगे। बन्धन बैंक ब्रांच चौक लखनऊ के तरुण के नाम के खाते में रुपये भेज दिए। उसे बाद में पता लगा धोखाधड़ी की गई है। रुपये प्रभुदयाल निवासी पूंठा बिसारना पोस्ट डौंकी थाना डॉकी जिला आगरा के खाते में गए हैं। वह वर्तमान में जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध है। खागा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।