{"_id":"729948ff574a1a082e9f2f7b56953b93","slug":"chasing-pipeline-water-will-household-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ने लगी पाइप लाइन, घर-घर पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ने लगी पाइप लाइन, घर-घर पहुंचेगा पानी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस बार गर्मी के मौसम में
विज्ञापन
लोगों को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी कर
ली है। टेंडर के बाद पाइप लाइन विस्तार का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं
अमृत योजना के अंतर्गत पालिका क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणांचलों में भी नलकूप
निर्माण और पाइप लाइन विस्तार की रणनीति बनाई जा रही है।
बता दें कि नगर पालिका इस समय 45 नलकूपों से जलापूर्ति करा रहा है। इसके साथ ही आठ ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया गया है, हालांकि अभी वे चालू नहीं हो सके हैं।
इसके अलावा मुराइनटोला स्थित जलकल परिसर, राधानगर, एमजी कालेज के समीप, कलक्टरगंज, रेडइया, पक्का तालाब में बनी पानी टंकी इस वर्ष चालू हो जाएंगी। जलनिगम नगर पालिका की मदद से नलकूपों में कनेक्शन करेगा।
शासन से 25 लाख रुपये में प्रति नलकूप और 70 लाख रुपये प्रति ओवरहेड टैंक के हिसाब से करीब 12 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। कार्यदायी संस्था जलनिगम ने काम कराया है।
नगर पालिका में 33 स्थानों पर पाइप लाइन विस्तार के लिए टेंडर कराए गए थे जिनके तहत पाइप डालने का काम शुरू हो गया है।
शासन से अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के मऊ, लोटहा, हरगनपुरवा, मधपुरी, उन्नवा, अजगवां समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल समस्या दूर करने के लिए नलकूप और पाइप लाइन का विस्तार कराया जाएगा।
शहर के करीब एक दर्जन इलाक ों में पानी का संकट गहराया हुआ है। कहीं पानी आता नहीं तो कहीं एक मंजिल के बाद दूसरी मंजिल नहीं पहुंचता। ऐसे में लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है।
नगर पालिका के रस्तोगीगंज इलाके में पानी की समस्या गंभीर हैं। यहां पाइप लाइन में पानी न आने से लोगों को दूर दराज स्थित हैंडपंप में लंबी लाइन लगानी पड़ती है।
सभासद गोपाल रस्तोगी, अंबुज गुप्ता, गिरजाशंकर गुप्ता उर्फ अंटीना बाबू ने बताया कि कई बार नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं। प्रतिदिन पानी के लिए कसरत करनी पड़ती है।
इसी प्रकार आबूनगर, अंदौली, रेडइया आदि स्थानों पर पानी का संकट है। पाइप लाइन न होने से प्रतिदिन पेयजल संकट की समस्या होती है।
नई व्यवस्था शुरू हो जाने पर आबूनगर, लालाबाजार, रस्तोगीगंज, देवीगंज, अंदौली, गढ़ीवा, रेडइया, आकूपुर, अस्ती, चतुरी का पुरवा, खंभापुर व अजगवां के लोगों को पानी की समस्या हल हो जाएगी।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रश्मि भारती ने कहा कि शहर में पाइप लाइन विस्तार का काम जल्द पूरा करा लिया जाएगा। जिससे घर-घर पानी पहुंचे। इसके अलावा अमृत योजना से ग्रामीणांचलों में भी जलापूर्ति कराने के लिए पाइप लाइन विस्तार कराया जाएगा।