फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chalatee tren se utarane mein chhaatra kee maut

चलती ट्रेन से उतरने में छात्रा की मौत

Thu, 13 Jul 2017 12:01 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
chalatee tren se utarane mein chhaatra kee maut
शवगृह में रोती बिलखती बहन व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर झारखंड एक्सप्रेस की गति धीमी होने पर उतरने के लिए छात्रा नीचे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैर कट गए। जिला अस्पताल ले जाते वक्त छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सोमवती (22) पुत्री रामसेवक मौर्या सुल्तानपुर घोष थाने के ऐरायां सादात ग्राम पंचायत के बगैचा की निवासी थी। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता के  साथ बुधवार को झारखंड एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। खागा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न रुकने पर पिता- पुत्री घबरा गए।  ट्रेन को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रुकना था। उन्हें लग रहा था कि ट्रेन नहीं रुके गी।
विज्ञापन


स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन धीमी हुई। ट्रेन के न रुकने की आशंका में छात्रा प्लेटफार्म की ओर कूद गई। अनियंत्रित होने से वह ट्रैक पर चली गई। उसके दोनों पैर ट्रेन से कट गए। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। छात्रा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शवगृह में बहन उर्मिला पत्नी दिनेश निवासी बेरागढ़ीवा हुसैनगंज ने बताया कि सोमवती के बचपन में ही मां की मौत हो गई थी। उसके बच्चे का बुधवार की शाम को जन्मदिन का कार्यक्रम है। बहन इसमें शामिल होने के लिए आ रही थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कोई सगा भाई नहीं है। जीआरपी एसओ हवलदार सिंह ने बताया कि छात्रा चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed