{"_id":"61044bd78ebc3e0913453653","slug":"cbse-intermidiate-manshi-got-highest-rank-fatehpur-news-knp6433779147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा ने हासिल किया सर्वाधिक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा ने हासिल किया सर्वाधिक अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा मनस्वी तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। इसी स्कूल के वंश रस्तोगी और सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा अनुराधा सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिले के सभी नौ सीनियर सेकेंड्री स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने परीक्षा परिणाम को बेहतर बताया।
सीबीएसई बोर्ड के जिलेभर में कुल नौ स्कूल संचालित हैं। जिनमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर, चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल बिंदकी, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, सेंट मेरी स्कूल फतेहपुर, सेंट मेरी स्कूल खागा, नूरुल हुदा इंग्लिश मीडिएम स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंड़ी, आरएस एक्सल स्कूल माहपुर पक्का तालाब शामिल हैं।
सेंट जेविर्स हाईस्कूल के छात्र गोविंद सिंह 97 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जिलेभर में 96 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर चौथा स्थान पाने वे छह बच्चे हैं। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पढ़ने में अच्छे बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करते हैं। अन्य परीक्षाओं की तैयारी उतनी गंभीरता से नहीं करते हैं। यही कारण है कि यह परीक्षा परिणाम मेधावी बच्चों के हित में कम साबित हुआ है। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वह परीक्षा देकर अपना अलग परिणाम घोषित करा सकते हैं।