{"_id":"57152b6f4f1c1b1c108b45c5","slug":"caught-six-imitator","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नकलची पकड़े गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नकलची पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मौलवी व मुंशी की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्दू परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने टीम के साथ अलग-अलग स्कूलों में निरीक्षण किया। आपस में एक दूसरे की कापी से नकल करते हुए छह परीक्षार्थी पकड़े गए। इनकी उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दी गईं।
विज्ञापन
सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसए नजाबद ने निरंकारी बालिका इंटर कालेज में निरीक्षण किया। यहां पर तीन छात्राएं एक कापी से दूसरी कापी में नकल करती मिलीं। इस पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को फटकार लगाई और उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दीं।
विज्ञापन
इसी प्रकार टीम ने रघुनाथ सहाय इंटर कालेज हथगाम में परीक्षा का जायजा लिया। यहां पर भी नकल करते हुए तीन छात्रों को पकड़ लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई तो वाक्य मिलते हुए मिले। इस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन