{"_id":"6429d4ab81d0ce86b0036cc4","slug":"cash-jewelry-stolen-by-breaking-the-lock-of-two-houses-fatehpur-news-c-12-1-158945-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो घरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो घरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो- 10- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। दो घरों का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात चोर चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस शातिरों का पता लगाने में जुटी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कटरा चुनपुज मोहल्ला निवासी मुन्नालाल की पुत्री अर्चना ने बताया कि वह घर के एक कमरे में सो रही थी। चोर रात को चहारदीवारी फांदकर आए। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर घुसे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन, बैग, जेवरात चुरा ले गए। करीब 40 से 50 हजार का माल चोर चुरा ले गए हैं। इसी मोहल्ले के पप्पू के घर भी चोरी हुई है। पप्पू परिवार समेत झारखंड के रांची में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है। ताला टूटा देखकर पड़ोस में रहने वाला परिवार पप्पू के घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के घर की छत से आए चोर दो कमरों के ताले तोड़कर अंदर पहुंचे। घर में रखे बक्से का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 70 हजार रुपये का माल चुरा ले गए हैं। कस्बा इंचार्ज प्रशांत कटियार मौके पर जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि कस्बा इंचार्ज की जांच रिपोर्ट के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।