{"_id":"6990c686b00ff9cc5402167e","slug":"cash-and-jewellery-snatched-from-woman-after-attempt-to-rape-her-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149348-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद नकदी और जेवर छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद नकदी और जेवर छीने
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़छाड़ की शिकायत के विरोध पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद नकदी, गहने छीनने के मामले में दो युवकों समेत चार के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि पति बाहर नौकरी करता है। वह किराने की दुकान चलाती हैं। आरोप है कि ललौली थाना क्षेत्र के भोदर गांव निवासी लकी अक्सर दुकान में आकर छोड़छाड़ करता है।
पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 17 सितंबर को लकी अपने साथी तांबेश्वर नगर निवासी ईशू उर्फ विनय प्रताप व दो महिलाओं के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा। दुकान में घुसकर लकी व ईशू ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
महिलाओं ने गुल्लक से 20 हजार रुपये निकाल लिए और माला छीन ली। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।