फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of fraud worth lakhs in Sukanya Yojana reached the police station

Fatehpur News: सुकन्या योजना में लाखों के फर्जीवाड़े का थाने पहुंचा मामला

Wed, 01 May 2024 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud worth lakhs in Sukanya Yojana reached the police station
बकेवर (फतेहपुर)। विकास खंड देवमई के मौहार पोस्ट ऑफिस में पधारा गांव के ग्रामीणों से सुकन्या योजना में जमा कराई गई धनराशि में घोटाले की परत खुलने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के पीड़ित ने बिंदकी थाने में अमन मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अमन मिश्रा को लेकर थाने पहुंची, पूछताछ चल रही है।
गांव पधारा के ग्रामीणों ने सुकन्या खाते की जमा धनराशि ऑनलाइन कम शो करने पर शनिवार को मौहार पोस्ट ऑफिस में जाकर हंगामा किया था। ऑफिस में मौजूद स्टाफ ने लोगों को समझाकर उसी दिन उनके गांव में शिविर लगाकर योजना में जमाकर्ताओं का ब्यौरा दर्ज किया। सोमवार को मौहार पोस्ट ऑफिस के बाबू माधव सिंह ने प्राप्त सूची में करीब 25 लोगों को सूचना भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जितनी धनराशि जमा है। उसकी पास बुक जमाकर्ता को एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी और जो धनराशि देने के बावजूद कंप्यूटर में जमा नहीं दर्शा रही है। उस पर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चधिकारियों को लिखा जाएगा। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। पीड़ित ग्रामीण मंगलवार को भी मौहार पोस्ट ऑफिस पहुंचे और अपने रुपयों की जानकारी मांगी। इसके बाद बिंदकी थाने पहुंचकर तत्कालीन माहौर के पोस्टमास्टर अमन मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अमन मिश्रा को थाने में बैठा लिया। इसके बाद बकेवर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पधारा अंतर्गत डुंडारा के अमित ने बताया कि तीन बच्चियों में तान्या के खाते में एक लाख की जगह 46 हजार, साक्षी के खाते में एक लाख की जगह 26 हजार और गुनगुन के खाते में 85 हजार की जगह 37 हजार ही दर्ज हैं। इसी तरह राखी पुत्री मनोज कुमार के खाते में 84 हजार की जगह 10 हजार और 40 हजार की जगह 10 हजार शो कर रहा है। इसी तरह गांव के अन्य लोग भी मंगलवार को मौहार पोस्ट अफिस पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
पूर्व पोस्ट मास्टर अमन मिश्रा ने बताया कि जिन-जिन गांवों के लोगों ने जितना पैसा दिया था। उनके खाते में उतना पैसा जमा किया गया है। गांव के लोगों के सभी आरोप गलत हैं। स्थानांतरण के बाद पूरा कार्यभार मौहार पोस्ट मास्टर और बाबू माधव सिंह के सुपुर्द कर दिया था। वहीं, बाबू माधव सिंह का कहना है कि अमन मिश्रा ने संबंधित कोई दस्तावेज सुपुर्द नहीं किए हैं।

आरोपी से पूछताछ करने के बाद मौहार पोस्ट ऑफिस में जांच की जाएगी। सभी खाता धारकों को बुधवार को पोस्ट ऑफिस बुलाया गया है। -योगेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बकेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed