फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   car rammend in conatiner, four killed

कंटेनर से टकराई कार, रेलवेकर्मी सहित चार की मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
car rammend in conatiner, four killed
खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार रेलवे कर्मी, उनके पिता और दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि शिक्षक पत्नी व बेटा घायल हो गए हैं। कार रेलवे कर्मी की पत्नी चला रही थीं। झपकी आने से हादसा होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया। घायल मां-बेटे का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिंदकी कोतवाली के झावनखेड़ा गांव निवासी अमर सिंह (40) रेलवे में इलेक्ट्रीशियन थे। मौजूद समय वह कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। अमर सिंह चकेरी में अलौनापुर मोड़, शुकदेव प्रसाद लॉ कॉलेज के पास मकान बनाकर पिता रामकिशोर (65) के साथ रहते थे। जबकि पत्नी नीलम (37), बेटी अनन्या (12), तन्नो (9) व बेटा अयांश (3) करीब छह साल से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में रह रहे हैं। नीलम रानीगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। हाल ही में उनका तबादला उन्नाव के लिए हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पांच-छह बजे के आसपास अमर सिंह और पिता रामकिशोर, रानीगंज से नीलम की गृहस्थी का सामान दो पिकअप में लोड कराकर कानपुर के लिए निकले थे। परिवार के सभी लोग कार से कानपुर आ रहे थे। नीलम कार चला रही थीं। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही यह सभी लोग खागा कोतवाली के आधारपुर गांव के सामने पहुंचे तो कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। जबरदस्त भिड़ंत में अमर सिंह, बेटी अनन्या, तन्नो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर सिंह के पिता रामकिशोर ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। नीलम वर्मा व उनके तीन वर्षीय बेटे अयांश को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा। सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह परिवारीजनों के साथ रहकर उनकी मदद करें। एसडीएम खागा आशीष कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दिवंगत होने वाले लोगों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही अन्य लाभ प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर देने के नियम हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed