{"_id":"582b61c84f1c1b59368ff310","slug":"car-entered-the-back-of-the-truck-killing-one-wounding-four-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार घुसी ट्रक के पीछे, एक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार घुसी ट्रक के पीछे, एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अल्लीपुर हाईवे के पास क्षतिग्रस्त पड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से जौनपुर जा रही एक कार मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार की भोर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे जौनपुर जिले के कृष्ण कुमार (40) की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
कृ ष्ण कुमार जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुफलिसपुर निवासी रामकिशन शर्मा के बेटे थे। वह मुंबई में फिल्मों की शूटिंग का सेटअप तैयार करते थे। उनके भतीजे मुकेश की 21 नवंबर को शादी है। उसी में शामिल होने कार से जौनपुर जा रहे थे। उनके साथ जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी राजीव कुमार, संतोष कुमार, चालक महेश, भदोही जिले के बृजराजपुर निवासी रजनीश कुमार समेत सात लोग थे।
कार भोर करीब चार बजे मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हाईवे पर पहुंची थी, तभी हादसा हो गया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में कृ ष्ण कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजीव, संतोष, चालक और रजनीश को कानपुर रेफर किया। ट्रक वाला भाग निकला। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कयास लगाए जा रहे हैं कि कार चालक का अचानक झपकी आने से हादसा हुआ होगा।