फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cambian las fechas de las elecciones del colegio de abogados del distrito

डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव की तिथियों में बदलाव

Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cambian las fechas de las elecciones del colegio de abogados del distrito
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। अब मतदान 17 मई को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आदर्श समाज संगठन व सर्व समाज संगठन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुरोध में चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सदस्यता की अंतिम तारीख 16 अप्रैल होगी। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अप्रैल को होगा। अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां 25 अप्रैल तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 26 अप्रैल को होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्र चार और पांच मई को दाखिल किए जा सकेंगे। जांच पांच मई को की जाएगी। नामांकन पत्रों का प्रकाशन पांच मई की शाम तक होगा। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां छह मई तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण छह मई को ही किया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन छह मई को होगा। नामांकन पत्रों की वापसी का दिन सात मई का होगा। अंतिम नामांकन पत्रों का प्रकाशन सात मई को ही किया जाएगा। मतदान 17 मई को कराया जाएगा और इसकी मतगणना 18 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed