फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cadets pulled by a cow fell into the well

कुएं में गिरी गाय को कैडेट्स ने निकाला

Fri, 22 Jul 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cadets pulled by a cow fell into the well
तेलियानी ब्लाक कैंपस के कुएं में गिरी गाय को निकालते जवान। - फोटो : अमर उजाला
एनसीसी के जवानों ने सूखे कुएं में गिरी एक गाय को जान बाजी पर लगाते हुए बाहर निकाल लिया। कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका के बीच एनसीसी के जवानों ने फायर बिग्रेड के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गाय रक्षा का काम किया। गाय को नया जीवन मिलने के बाद जितनी खुशी पालक के चेहरे पर थी, उससे कहीं ज्यादा इन जवानों के चेहरे पर दिखाई दी।
विज्ञापन



तेलियानी ब्लाक में सफाई कर्मी किशोरी लाल रहते हैं। बुधवार की शाम उनकी गाय कैंपस में स्थित एक कुएं में जा गिरी। गाय गिरने की जानकारी मिलने पर कैंपस में रहने वाले लोग मौके पर जा पहुंचे। कुआं सूखा होने की वजह से गाय को बाहर निकालने का साहस किसी ने नहीं किया। सूखे कुएं गाय के गिरने की जानकारी पाकर कैंपस से संचालित होने वाली 60 यूपी एनसीसी बटालियन के जवान दौड़ पड़े।
विज्ञापन



जवानों ने 20 फीट गहरे कुएं में जहरीली गैस होने की संभावनाओं के बावजूद अदम्य साहस का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगे। इसी दौरान सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर आ पहुंची। इसके बाद एनसीसी और फायर बिग्रेड के जवानों ने साथ मिलकर जेसीबी के सहारे मौत के मुहाने तक पहुंची गाय को सकुशल बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। जवानों के इस साहस का बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विभय मान सिंह की अगुवाई में इस्कबाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed