{"_id":"682b76f67be5724c9407bc4c","slug":"c-certificates-distributed-to-ncc-cadets-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-134177-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एनसीसी कैडेट्स को वितरित किए सी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एनसीसी कैडेट्स को वितरित किए सी प्रमाण पत्र
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को समारोह में तृतीय वर्ष के उत्तीर्ण एनसीसी कैडेट्स को सी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 60 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ब्रजेश पठानिया ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस वर्ष कुल 47 कैडेट्स में से 44 कैडेट्स सफल घोषित किए गए। यह परिणाम अब तक का सबसे उत्कृष्ट परिणाम है। प्राप्त ग्रेड्स के अनुसार एक कैडेट को अल्फा, 21 को ब्रावो तथा 22 को चार्ली ग्रेड प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुष्का छौंकर ने किया। कंपनी क्वाटर मास्टर सार्जेंट सिंह वाहिनी ने एनसीसी सर्टिफिकेट के लाभों को विस्तार से समझाया। कर्नल ने कैडेट्स को एनसीसी के सामान्य लाभों की जानकारी दी।
समारोह के अंत में लेफ्टिनेंट शरद चंद्र राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पायलटिंग लांस कॉरपोरल आस्था एवं कैडेट दिव्यांशी ने किया। कंपनी मास्टर सार्जेंट कृति एवं कॉरपोराल जेबा ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। सार्जेंट नेहा, दिशा, रोशनी एवं पूजा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।