{"_id":"68ab65d9988fa823d303b815","slug":"by-changing-the-sim-card-from-the-mobile-one-lakh-was-withdrawn-from-the-account-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-139578-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मोबाइल से सिमकार्ड बदलकर खाते से एक लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मोबाइल से सिमकार्ड बदलकर खाते से एक लाख निकाले
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी बाबू के मोबाइल से सिमकार्ड बदलकर साइबर ठगों ने खाते से सात बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़ित के खाते में एक लाख रुपये वापस कराए हैं।
बाबू ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले बाइक सवार दो युवक घर पहुंचे थे। बाइक सवारों ने अपना परिचय समाज कल्याण विभाग में कार्यरत होने का दिया। मोबाइल से राशनकार्ड अपडेट करने की बात कही। ठगों ने बाबू से मोबाइल ले लिया और घर से पानी लाने को कहा।
आरोप है कि इसी दौरान मोबाइल का सिमकार्ड बदल दिया। मोबाइल वापस कर ठग चले गए। कुछ दिन बाद वह बैंक रुपये निकालने पहुंचे। उसे खाते से सात बार में एक लाख रुपये निकालने का पता लगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने साइबर सेल हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खाते होल्ड कराए और रकम वापस पीड़ित के खाते में वापस कराई है।